बिहार में कितने जिले हैं? Bihar Mein Kitne Jile Hai

Bihar Mein Kitne Jile Hai : बिहार राज्य भारत के पूर्व में स्थित हैं. जनसंख्या की दृष्टी से भारत का तीसरा और क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का 13 वाँ राज्य हैं. बिहार की राजधानी का नाम पटना हैं. अब बात आती हैं की बिहार में कितने जिले हैं. तो अभी वर्तमान समय में वर्ष 2024 तक बिहार में कुल जिलों की संख्या 38 हैं. जो 9 प्रमंडल के अंतर्गत आते हैं.

बिहार के इन 38 जिलों को कई इकाईयों में बाटा गया हैं. जिससे प्रशासन दुवारा काम ठीक से किया जा सके. इनमे कुल 12 नगर निगम, 49 नगर परिषद, 80 नगर पंचायत, 534 प्रखंड और 44,874 गांव हैं.

Bihar Mein Kitne Jile Hai

बिहार में कितने जिले हैं, Bihar Mein Kitne Jile Hai, Bihar Mai Kitne District Hai

नीचे आपके टेबल में बिहार के सभी जिलों के नाम उनके मुख्यालय और प्रमंडल के साथ दिया गया हैं. जिले का मुख्यालय वह शहर होता हैं. जहाँ से जिलाधिकारी और अन्य प्रशासन के लोग जिला की कार्य प्रणाली को देखते हैं. वैसे तो सभी जिला का एक ही मुख्यालय होता हैं. लेकिन सीतामढ़ी एक ऐसा जिला हैं. जिसका दो शहर में मुख्यालय हैं.

प्रशासनिक मंडल जिला का नाम मुख्यालय का नाम
पटना पटना पटना
भोजपुर आरा
बक्सर बक्सर
नालंदा बिहार शरीफ़
रोहतास सासाराम
कैमुर भभुआ
सारन सारन छपरा
सीवान सीवान
गोपालगंज गोपालगंज
भागलपुर भागलपुर भागलपुर
बाँका बाँका
मुंगेर मुंगेर मुंगेर
जमुई जमुई
खगड़िया खगड़िया
बेगूसराय बेगूसराय
लखीसराय लखीसराय
शेखपुरा शेखपुरा
मगध गया गया
नवादा नवादा
जहानाबाद जहानाबाद
औरंगाबाद औरंगाबाद
अरवल अरवल
तिरहुत पश्चिम चंपारण बेत्तिया
पूर्वी चंपारण मोतिहारी
मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर
सीतामढी डुमरा तथा सीतामढ़ी
शिवहर शिवहर
वैशाली हाजीपुर
दरभंगा दरभंगा दरभंगा
मधुबनी मधुबनी
समस्तीपुर समस्तीपुर
कोसी सहरसा सहरसा
मधेपुरा मधेपुरा
सुपौल सुपौल
पूर्णिया पूर्णियां पूर्णियां
कटिहार कटिहार
किशनगंज किशनगंज
अररिया अररिया

आजादी के बाद वर्ष 1951 में बिहार में कुल जिलों की संख्या 18 ही थी. उसके बाद धीरे – धीरे जनसंख्या बढ़ने और विकाश होने के वजह से 1981 तक बिहार में कुल जिलों की संख्या 31 हो गई और वर्ष 1991 तक तो जिलों की संख्या बढ़कर 55 तक पहुँच गई. इसके बाद बिहार में कोई नया जिला नहीं बना वर्ष 2000 तक फिर 15 नवम्बर 2000 को बिहार का विभाजन हो गया. बिहार से अलग होकर झारखण्ड राज्य का निर्माण हुआ. तब बिहार के कुल 55 जिलों में से 18 जिलें झारखण्ड में चला गया. और बिहार में उस समय 37 जिला रह गया था.

फिर बिहार राज्य में वर्ष अगस्त 2001 में एक नया जिला बना अरवल जिला जो पहले जहानाबाद जिला का हिस्सा था. इसके बाद बिहार में कुल जिलों की संख्या 38 हो गई. इसके बाद अभी वर्तमान 2020 तक कोई भी नई जिला बिहार में नहीं बना हैं.

बिहार राज्य की स्थापना 22 मार्च 1912 को हुई थी. हर वर्ष 22 मार्च को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बिहार दिवस मनाया जाता हैं. बिहार से संबंधित कुछ जानकारी आपको नीचे टेबल में दी गई हैं. जिसमे जनसंख्या जनगणना वर्ष 2011 पर आधारित हैं.

बिहार में कितने जिले हैं

जिला का नाम जनसंख्या (2011) लिंग अनुपात साक्षरता क्षेत्रफल घनत्व
अररिया 2811569 921 53.53 2829 992
अरवल 700843 928 67.43 4839 1099
औरंगाबाद 2540073 926 70.32 3303 760
बांका 2034763 907 58.17 3018 672
बेगूसराय 2970541 895 63.87 1917 1540
भागलपुर 3037766 880 63.14 2569 1180
भोजपुर 2728407 907 70.47 2473 1136
बक्सर 1706352 922 70.14 1624 1003
दरभंगा 3937385 911 56.56 2278 1721
गया 4391418 937 63.67 4978 880
गोपालगंज 2562012 1021 65.47 2033 1258
जमुई 1760405 922 59.79 3099 567
जहानाबाद 1125313 922 66.8 1569 1206
कैमूर 1626384 920 69.34 3363 488
कटिहार 3071029 919 52.24 3056 1004
खगरिया 1666886 886 57.92 1486 1115
किशनगंज 1690400 950 55.46 1884 898
लखीसराय 1000912 902 62.42 1229 815
मधेपुरा 2001762 911 52.25 1787 1116
मधुबनी 4487379 926 58.62 3501 1279
मुंगेर 1367765 876 70.46 1419 958
मुजफ्फरपुर 4801062 900 63.43 3173 1506
नालंदा 2877653 922 64.43 2354 1220
नवादा 2219146 939 59.76 2492 889
पश्चिम चंपारण 3935042 909 55.7 5229 753
पटना 5838465 897 70.68 3202 1803
पूर्व चंपारण 5099371 902 55.79 3969 1281
पूर्णिया 3264619 921 51.08 3228 1014
रोहतास 2959918 918 73.37 3850 763
सहरसा 1900661 906 53.2 1702 1125
समस्तीपुर 4261566 911 61.86 2905 1465
सारण 3951862 954 65.96 2641 1493
शेखपुरा 636342 930 63.86 689 922
शिवहर 656246 893 53.78 443 1882
सीतामढ़ी 3423574 899 52.05 2199 1491
सिवान 3330464 988 69.45 2219 1495
सुपौल 2229076 929 57.67 2410 919
वैशाली 3495021 895 66.6 2036 1717

बिहार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको निचे दी गई हैं. जो अक्सर प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछा जाता हैं.

1. पटना प्रमंडल में कुल कितने जिले हैं? और उनका नाम क्या हैं?

पटना प्रमंडल में कुल 6 जिलें हैं. उनका नाम हैं – पटना, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर हैं.

2. तिरहुत प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या और उनका नाम क्या हैं?

तिरहुत प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या 6 हैं. उनका नाम हैं – पश्चिम चंपारण, पर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली.

3. सारण प्रमंडल में कुल कितने जिले हैं? और उनका नाम क्या हैं?

सारण प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या तीन हैं. और उनका नाम हैं – छपरा, सिवान और गोपालगंज.

4. दरभंगा प्रमंडल में कितने जिले हैं? और उनका नाम क्या हैं?

दरभंगा प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या तीन हैं. और उनका नाम हैं – दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर.

5. सहरसा प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या कितनी हैं? उनका नाम क्या हैं?

सहरसा प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या तीन हैं. और उनका नाम हैं – सहरसा. मधेपुरा और सुपौल.

6. पूर्णिया प्रमंडल में कुल कितने जिले है? उनका नाम क्या हैं?

पुर्णिया प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या चार हैं. और उनका नाम हैं – पुर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज.

7. भागलपुर प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या कितनी हैं? और उनका नाम क्या हैं?

भागलपुर प्रमंडल में कुल जिला की संख्या 2 हैं. उनका नाम हैं – भागलपुर जिला और बांका जिला.

8. मुंगेर प्रमंडल में कुल कितने जिले हैं? और उनका नाम क्या हैं?

मुंगेर प्रमंडल में कुल जिलों की संख्या 6 हैं. उनका नाम हैं – मुंगेर, जमुई, खगरिया, लाखिसराए, बेगूसराय और शेखपुरा.

9. मगध प्रमंडल में कुल कितने जिले हैं. और उनका नाम क्या हैं?

मगध प्रमंडल में कुल 5 जिले हैं. उनका नाम हैं – गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल.

10. क्षेत्रफल की दृष्टी से बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन हैं?

पश्चिम चंपारण जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला हैं. इस जिले के क्षेत्रफल 5229 वर्ग किलोमीटर हैं.

11. क्षेत्रफल की दृष्टी से बिहार का सबसे छोटा जिला कौन हैं?

शिवहर जिला बिहार का क्षेत्रफल की दृष्टी से सबसे छोटा जिला हैं. जिसका क्षेत्रफल मात्र 443 वर्ग किलोमीटर हैं.

12. जनसंख्या की दृष्टी से बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन हैं?

पटना जिला जनसंख्या की दृष्टी से बिहार का सबसे बड़ा जिला हैं. पटना जिले की कुल जनसंख्या 60 लाख के अआस पास हैं.

13. जनसंख्या की दृष्टी से बिहार का सबसे छोटा जिला कौन हैं?

शेखपुरा जिला बिहार का जनसंख्या की दृष्टी में सबसे छोटा जिला हैं. इस जिले की कुल जनसंख्या 7 लाख के आस पास हैं.

14. बिहार राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला कौन हैं?

मधेपुरा जिला बिहार का सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि डॉ वाला जिला हैं. इस जिले का जनसंख्या वृद्धि डॉ 30.65 प्रतिशत हैं.

15. बिहार का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि डॉ वाला जिला कौन हैं?

गोपालगंज जिले बिहार का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला हैं. इस जिला का 18.83 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि दर हैं.

16. बिहार का सबसे ज्यादा साक्षरता वाला जिला कौन हैं?

रोहतास जिला बिहार का सबसे ज्यादा साक्षर जिला हैं. इस जिले की साक्षरता डॉ 73.37 प्रतिशत हैं.

17. सबसे कम साक्षर वाला बिहार राज्य का जिला कौन हैं?

पुर्णिया जिला सबसे कम साक्षरता वाला जिला हैं. इस जिले की साक्षरता दर 51.08 प्रतिशत हैं.

18. बिहार का सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला जिला कौन हैं?

गोपालगंज जिला बिहार का सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला जिला हैं. इस जिले का लिंगानुपात 1021 हैं.

19. बिहार का सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला कौन हैं?

मुंगेर जिला बिहार का सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला हैं. इस जिले की लिंगानुपात मात्र 876 हैं.

20. बिहार का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन हैं?

शिवहर जिला बिहार का सबसे ज्यादा घनत्व वाला जिला हैं. इस जिले का जनसंख्या घनत्व 1882 प्रति वर्गकिलोमीटर हैं.

21. बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन हैं?

कैमूर जिला बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला हैं. इस जिले की जनसंख्या घनत्व 488 प्रति वर्गकिलोमीटर हैं.

22. बिहार के किस जिले का सबसे ज्यादा विकाश दर हैं?

मधेपुरा जिला का विकाश दर सबसे ज्यादा हैं. इस जिले का विकाश दर मौजूद समय में 31.12 प्रतिशत हैं.

23. भूकम्प जोन 5 में बिहार का कौन सा जिला आता हैं?

बिहार के भूकम्प जोन 5 में आने वाला जिला का नाम हैं – किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी.

24. भूकम्प का सबसे कम प्रभाव बिहार के किस जिले में हैं?

सबसे कम भूकम्प प्रभाव वाला जिला हैं – औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर.

25. बिहार के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिला कौन हैं?

बिहार के सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित जिला का नाम – किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, खगरिया, दरभंगा, सहरसा, पशिमी एवं पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगरिया, पटना, नालंदा, सिवान, सारण, गोपालगंज, और समस्तीपुर.

26. बिहार के सबसे कम बाढ़ प्रभावित जिलें कौन हैं?

सबसे कम बाढ़ से प्रभावित जिलों का नाम कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, गया, जमुई, बांका, शेखूपुरा, मुंगेर, बक्सर और लाखिसराए.

27. बिहार के किस जिले में गंगा नदी प्रवेश करती हैं?

गंगा नदी बिहार के भोजपुर जिलों में प्रवेश करती हैं?

28. नगर निगम का गठन बिहार के कितने जिलों में हुआ हैं?

बिहार के 9 जिलों में नगर निगम का गठन हुआ हैं.

29. बिहार का क्षेत्रफल कितना हैं?

94,163 वर्गकिलोमीटर बिहार का क्षेत्रफल हैं.

30. बिहार का सबसे ज्यादा अनुसूचित जाती आबादी वाला जिला कौन हैं?

गया जिला बिहार का सबसे ज्यादा अनुसूचित जाती आबादी वाला जिला हैं. जिनकी कुल आबादी 29.6 हैं.

31. बिहार का सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति वाला जिला कौन हैं?

कटिहार जिला बिहार का सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति वाला जिला हैं. जिनकी कुल आबादी 5.9 प्रतिशत हैं.

32. बिहार की जनसंख्या कितनी हैं?

वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार बिहार की कुल आबादी 10.41 करोड़ थी. वर्तमान में 12 करोड़ को पार कर चुकी हैं.

33. बिहार का देश में साक्षरता दृष्टी से कौन सा स्थान हैं?

साक्षरता दृष्टी से बिहार का देश में 29 वाँ स्थान हैं. यानि भारत के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश से कम हैं. बिहार की साक्षरता दर 63.82 हैं. जो भारत के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश से कम हैं.

बिहार ने दुनिया को विरासत में बहुत कुछ दिया हैं. बिहार अनेकों महापुरुष की जन्मस्थान रहा हैं. बिहार का इतिहास तो बहुत ही सुनहरा था. लेकिन आज समय में बिहार की स्थिति बदतर हो चुकी हैं. इसका मुख्य वजह यहाँ की गन्दी राजनीती को कहा जा सकता हैं. लेकिन इस प्रस्थिति की ज़िम्मेदार खुद बिहार की जनता हैं. जो अपने थोड़ी सी निजी स्वार्थ के लिए अपने पैरो पर खुद कुल्हाड़ी मारती हैं. और आने वाली अपनी नई पीढ़ी को और गड्ढे में धकेलती जा रही हैं. बिहारी शब्द तो अपने ही देश के दुसरे शहर में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए अपमान करने के लिए उपयोग किया जाता हैं. अगर बिहार की जनता अभी भी नहीं संभली तो उनके आने वाली पीढ़ी को और ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ेंगा.

सारांश

इस पोस्ट में आपको Bihar Mein Kitne Jile Hai उसके बारे में सभी जानकारियां दी गई हैं. जैसे – जिलों का क्षेत्रफल, जनसंख्या, लिंग अनुपात, जनसंख्या घनत्व की जानकारी दी गई हैं. एवं बिहार राज्य के जिलों से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों एवं उनके उत्तर को यहाँ इस पोस्ट में दिया गया हैं.

यह भी पढ़ें:-

12 महीनों के नाम
7 दिनों के नाम
जंगली जानवरों के नाम
पालतू जानवरों के नाम

आपको यह Bihar Mein Kitne Jile Hai पोस्ट कैसी लगी Comments के द्वारा बताइयेगा। और अपने सोशल मिडिया पर Share जरुर कीजिएगा।

Leave a Comment