मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी, Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi

Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi : यहाँ पर प्रसिद्ध मां दुर्गा जी की आरती के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में दिया गया हैं. इस Durga Maa Ki Aarti को माँ दुर्गा जी की पूजा करते समय गा सकते हैं. पूजा के बाद आरती करने से माँ की कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती हैं.

माँ दुर्गा को शक्ति का स्वरूप कहा जाता हैं. जो हमेशा बुराई से लड़ती हैं. नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा और आरती करने का विशेष महत्व होता हैं. नवरात्रि में माँ दुर्गा की नौ स्वरूप की पूजा विधिवत की जाती हैं. नवरात्रि में तो बहुत सारे भक्त माँ को खुश करने के लिए नौ दिनों का व्रत रखते हैं. लोकप्रिय मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में विधि विधान से माँ दुर्गा की पूजा आरती करने से विशेष फल मिलता हैं.

मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी

Maa Durga Aarti Lyrics

जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत,
हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

मांग सिंदूर विराजत,
टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना,
चंद्रवदन नीको ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कनक समान कलेवर,
रक्ताम्बर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला,
कंठन पर साजै ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

केहरि वाहन राजत,
खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत,
तिनके दुखहारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुण्डल शोभित,
नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर,
सम राजत ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

शुंभ-निशुंभ बिदारे,
महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना,
निशदिन मदमाती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे,
शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे,
सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

ब्रह्माणी, रूद्राणी,
तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी,
तुम शिव पटरानी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत,
नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा,
अरू बाजत डमरू ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

तुम ही जग की माता,
तुम ही हो भरता,
भक्तन की दुख हरता ।
सुख संपति करता ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित,
वर मुद्रा धारी । [खड्ग खप्पर धारी]
मनवांछित फल पावत,
सेवत नर नारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कंचन थाल विराजत,
अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत,
कोटि रतन ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अंबेजी की आरति,
जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी,
सुख-संपति पावे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी ।

Maa Durga Aarti Lyrics in English

Jai Ambe Gauri Maiya,
Jaa Shyama Gauri
Nishdin Tumko Dhyaavat,
Hari Brahma Shivji ॥

Mang Sinduur Biraajat,
Tiko Mrigmadko,
Ujjvalse Dou Naina,
Chandravadan Niko ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Kanak Saman Kalevar,
Raktambar Raje,
Raktapushp Galmala,
Kanthhar Saje ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Kehari Vahan Rajat,
Khadg Khappar Dhari
Sur Nar Munijan Sevat,
Tinke Dukhahari ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Kanan Kundal Shobhit,
Nasagre Moti
Kotik Chandra Divakar,
Samrajat Jyoti ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Shumbh- Nishumbh Vidare,
Mahishasur Ghatia
Dhumra-Vilochan Naina,
Nishdin Madmati ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Chanda-Munda Sanhera,
Shonit Beed Hare,
Madhu-Katitabha Mare,
Sur Bhayahin Kare ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Brahmani, Rudrani,
Tum Kamala Rani,
Agam-Nigam Bakhani,
Turn Shiv Patrani ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Chaunsath Yogini Gavat,
Nritya Karat Bhairon,
Bajat Tab Mridanga,
Aur Bajat Damru ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Tum Ho Jag Ki Mata,
Tum Hi Ho Bharta,
Bhaktan Ki Dukh Harta,
Sukh Sampati Karta ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Bhuja Char Ati Shobhit,
Var Mudra Dhari,
Manvanchhit Phal Pavat,
Sevat Nar Nari॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Kanchan Thal Virajat,
Agaru Kapur Bati
Malketu Men Rajat,
Kotiratan Jyoti ॥
॥Jai Ambe Gauri…॥

Jai Ambe Gauri Maiya,
Jaa Shyama Gauri
Nishdin Tumko Dhyaavat,
Hari Brahma Shivji ॥

FAQ

प्रश्न 01 – माँ दुर्गा के नौ स्वरूप कौन – कौन से हैं?

माँ दुर्गा के नौ रूप

  • शैलपुत्री
  • ब्रह्मचारिणी
  • चन्द्रघण्टा
  • कूष्माण्डा
  • स्कंदमाता
  • कात्यायनी
  • कालरात्रि
  • महागौरी
  • सिद्धिदात्री

प्रश्न 02 – माँ दुर्गा का असली नाम क्या था?

लोकप्रिय मान्यताओं के अनुसार माँ दुर्गा का असली नाम दाक्षायनी था।

प्रश्न 03 – माँ दुर्गा के कुल कितने नाम हैं?

माँ दुर्गा के कुल 108 नाम हैं.

प्रश्न 04 – माँ दुर्गा के कितने अवतार हैं?

माँ दुर्गा के कुल नौ अवतार हैं.

प्रश्न 05 – माँ दुर्गा को खाने में क्या पसंद हैं?

माँ दुर्गा को काले चने का भोग बेहद पसंद हैं.

प्रश्न 06 – माँ दुर्गा को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

माँ दुर्गा को हरसिंगार, मदार और आक के फूल नहीं चढ़ाना चाहिए.

आरती लिस्ट

साई बाबा आरती भैरव जी की आरती राधा रानी की आरती
सरस्वती मां की आरती बाबा बालक नाथ आरती माँ लक्ष्मी जी की आरती
श्रीकृष्ण आरती कुंज बिहारी की गिरधर कृष्ण मुरारी की तुलसी माता की आरती श्री लड्डू गोपाल जी की आरती
श्री सूर्य देव की आरती खाटू श्याम आरती श्री कुबेर आरती
श्री सत्यनारायण जी की आरती काली माता की आरती हे गोपाल कृष्ण
श्री बालाजी आरती भगवान विष्णु जी की आरती श्री बृहस्पति देव की आरती
श्री गंगा आरती ॐ जय शिव ओंकारा : शिवजी की आरती श्री बांके बिहारी की आरती
रामचंद्र जी की आरती श्री शनि देव की आरती ॐ जय जगदीश हरे आरती
माता पार्वती जी की आरती सन्तोषी माता की आरती हनुमान जी की आरती
मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी श्री रामदेव जी की आरती

Leave a Comment