6 ऋतुओं के नाम, Season Name in Hindi and English

Rituo Ke Naam – इस पोस्ट में आपको ऋतुओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी में दी गई हैं. एवं ऋतुओं से संबंधित और भी अनेक प्रकार की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई हैं. स्कूलों और प्रतियोगिता परीक्षाओं (Competitive Examinations) में भी मौसम के नाम (Ritu ke Naam) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं.

ऋतु परिवर्तन का मुख्य वजह हैं. की पृथ्वी अपने अक्ष पर घुमती रहती हैं. इसी कारण प्रत्येक वर्ष समय के बदलाव के अनुसार पृथ्वी पर जलवायु, मौसम, तापमान, और दिन – रात के अवधि में भी बदलाव होते रहते हैं. इसी परिवर्तन को ऋतु कहते हैं. पृथ्वी पर 6 ऋतुएं होती हैं. जबकि मौसम के हिसाब से पुरे वर्ष को तीन भागों में बांटा जाता हैं. सर्दी, गर्मी और मानसून.

पृथ्वी के अलग – अलग हिस्से में अनेकों देश बसे हुए हैं. वहां के क्षेत्रीय जलवायु के आधार पर भी वहां के मौसम पर प्रभाव पड़ता हैं. कुछ देशों में तो पुरे वर्ष में 2 ही ऋतुएं होती हैं. तो कुछ देश में 4 ही ऋतुएं होती हैं. जैसे – Bhutan, India, Bangladesh में 6 ऋतुएं होती हैं. जबकि Britain, France, Netherlands, Spain देशों में 4 ही ऋतुएं होती हैं. भूमध्य रेखा के पास जो देश पृथ्वी पर बसे हुए हैं. वहां पर तो 2 ही ऋतुएं होती हैं. वह देश हैं – कम्बोडिया, आस्ट्रेलिया, फिलीपींस आदि.

एक वर्ष में हिन्दू कलेंडर (Hindu Calendar) के अनुसार 12 महीने (Month) होते हैं. इस 12 महीने में 2 – 2 महीने की 6 ऋतुएं होती हैं.

मसालों के नाम, Spices Name in Hindi
भारतीय आभूषणों के नाम

Rituo Ke Naam

6 ऋतुओं के नाम, Season Name in Hindi and English

S. No. Season Name in Hindi Season Name in English
1 Spring Season वसंत ऋतु
2 Summer Season ग्रीष्म ऋतु
3 Monsoon Season वर्षा ऋतु
4 Autumn Season शरद ऋतु
5 Pre Winter Season हेमन्त ऋतु
6 Winter Season शीत ऋतु

1. शरद ऋतु (Autumn Season) – यह ऋतु (Season) अगस्त से लेकर अक्टूबर महीने के मध्य (Middle) तक रहती हैं. हिंदी महीने के अनुसार यह समय भादों और आश्विन महीने का होता हैं. इस मौसम को पतझर का मौसम भी कहते हैं. क्योंकि इस समय पेड़ों से उसके पुराने पत्ते टूट के गिर जाते हैं. फिर उनके नए पत्ते आने लगते हैं. इस समय वतावरण में गरमी के बाद थोड़ी सी ठण्ड का एहसास होना शुरू हो जाता हैं. इसी ऋतु में कृष्ण जन्मअष्टमी, रक्षाबंधन, दशहरा का पर्व आता हैं.

2. हेमन्त ऋतु (Pre Winter Season) – यह ऋतु अक्टूबर मध्य से लेकर दिसम्बर मध्य तक का होता हैं. हिंदी महीने के अनुसार यह महिना कार्तिक और पौष का होता हैं. इस समय सर्दियाँ का असर शुरू हो जाता हैं. इस ऋतु में दीपावली, छठ, भाई – दूज का पर्व होता हैं.

3. शीत ऋतु (Winter Season) – यह मौसम December से लेकर February तक का होता हैं. इस समय शरीर को कपा देने वाली ठंड पड़ती हैं. हिंदी कलेन्डर के अनुसार यह महीना माघ और फाल्गुन का होता हैं. इसी ऋतु में लोहरी, गुरुगोविन्द सिंह जयंती, वसंत पंचमी और गणतन्त्र दिवस, मकर सक्रांति का पर्व मनाया जाता हैं.

4. वसंत ऋतु (Spring Season) – इस मौसम (Season) को ऋतुओं का राजा (King) कहा जाता हैं. यह फरवरी से लेकर अप्रेल तक होता हैं. हिंदी कलेन्डर के अनुसार फाल्गुन और चैत का महीना होता हैं. इस मौसम में मौसम काफी सुहावना रहता हैं. नहीं ज्यादा ठंढ पड़ती हैं न ज्यादा गरमी पड़ती हैं. होली, रामनवमी का त्योहार इसी ऋतु में होता हैं.

5. ग्रीष्म ऋतु (Summer Season) – यह ऋतु अप्रेल महीने से लेकर जून महीने तक होती हैं. कलेन्डर के अनुसार यह वैशाख और जेष्ठ का महीना होता हैं. इस ऋतु में शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती हैं. इसीलिए इसी समय बच्चों की स्कूलों की छुट्टी होती हैं. इस समय रात छोटी और दिन का समय बड़ा हो जाता हैं.

6. वर्षा ऋतु (Monsoon Season) – यह मौसम (Season) जून से लेकर अगस्त तक का होता हैं. हिंदी कलेंडर के अनुसार आषाढ़ और सावन महीना होता हैं. इस समय वारिश बहुत होती है. और सभी को गर्मियों से थोड़ा राहत मिलती हैं. पेड़ – पौधे भी इस मौसम में खिल उठते हैं.

Season Name in Hindi and English FAQ

प्रश्न 01 – भारत में ऋतु कितनी होती हैं?

भारत में 6 तरह की ऋतुएं होती हैं. शरद, हेमंत, शिशिर, वसंत, वर्षा और ग्रीष्म ऋतु.

प्रश्न 02 – ऋतुओं के राजा किस ऋतु को कहते हैं?

भारत में वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता हैं.

प्रश्न 03 – वर्षा ऋतु किस महीने में आती हैं?

वर्षा ऋतु का आगमन (arrival) जुलाई से शुरू होकर सितम्बर के महीने तक चलता हैं.

सारांश

इस पोस्ट में ऋतुओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं. साथ में सभी ऋतुओं (seasons) के बारे में जानकारी दी गई हैं. जैसे कौन सी ऋतु वर्ष में कब से कब तक रहती हैं. उस ऋतु में किस तरह का मौसम होता हैं आदि.

यह भी पढ़ें:-

Birds Name in Sanskrit
सब्जियों के नाम
फूलों के नाम
धातुओं के नाम
राशियों के नाम
Name of Planets in Hindi

आपको यह ऋतुओं के नाम पोस्ट कैसी लगी Comments के द्वारा बताइयेगा। और अपने सोशल मिडिया पर Share जरुर कीजिएगा।

Leave a Comment